पेड़ से लटका मिला युवक का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

लखीमपुर खीरी , 142

मोहम्मदी खीरी। तहसील 
क्षेत्र के गांव गदमापुर में शुक्रवार को दोपहर में खेत पर लगे पेड़ से युवक लटकते हुए पाया गया था परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव पेड़ से नीचे उतरने को लेकर मना कर दिया। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर डेरा डाल दिया देर रात 8 बजे परिजनों ने केस दर्ज करने की बात पर सहमत जताई जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा था मामले में शनिवार को रात 1:30 बजे करीब पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया मोर्चरी से शव वापस आते समय पुलिस ने शुक्रवार की घटना को लेकर सबक लेते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस वल तैनात कर गांव छावनी में बदल दिया है।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया एक झलक पाने को लेकर भीड़ का तांता लग गया एसडीएम चालुवराजू आर सीओ अरुण कुमार सिंह और निरीक्षक उमेश चौरसिया मृतक के अंतिम संस्कार को सकुशल संपन्न करने के लिए डेरा डाल दिया है। इस मौके पर सपा नेता क्रांति कुमार सिंह, सपा नेता कार्तिक तिवारी सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे 
मृतक के पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस 
छोटे सिंह ने पुलिस को  तहरीर में बताया उसके पुत्र विनीत ने अपने ऊपर फर्जी मुकदमा और आरोपियों द्वारा उत्पीड़न करने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर लेने की संभावना जताने पर पुलिस ने विपक्षी अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है वही तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट कर पैसा छीन लेने के मामले में पहले से केस दर्ज था।
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़ 
मृतक की पत्नी सीमा दहाड़ मार मार कर कह रही थी पुलिस की संवेदन हीनता के चलते उसका पति नहीं रहा समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई हुई होती तो आज उसका सुहाग नहीं उजडता वहीं उसके बच्चे हर्षित और अर्पित अपने पिता के शव पर चिपट कर रोते हुए होली पर नए कपड़े दिलाने की बात कहने पर किसी के आंसू थम नहीं रहे थे।

Related Articles

Comments

Back to Top