थाना समाधान दिवस’ का हुआ आयोजन फरियादियों के प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

लखीमपुर खीरी , 118

लखीमपुर-खीरी। शनिवार को जिलाधिकारी खीरी,  दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी, डाक्टर ख्याति गर्ग द्वारा थाना खीरी पर आयोजित “थाना समाधान दिवस” में पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत समयबद्ध निष्पक्षता पूर्वक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक  द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर सम्बन्धित अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए  समय से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें । इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानो पर उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top