संदिग्ध हालत में मिला ग्रामीण का शव नशे का आदी बताया जा रहा मृतक
लखीमपुर खीरी Feb 27, 2026 at 06:40 PM , 150धौरहरा खीरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ ग्रामीण का शव शुक्रवार अल सुबह खेतों में मिलने की सूचना पर पहुंची धौरहरा व ईसानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पंचायत कलुवापुर के मजरा गांव मैला निवासी मदनमोहन 45 वर्ष पुत्र शंम्भूदयाल राजपूत का शव शुक्रवार अल सुबह संदिग्ध हालात में खेतों से मिलने की सूचना पर पहुंची धौरहरा व ईसानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों में एक लडकी की शादी हो चुकी व एक 12 वर्ष का पुत्र व 14 वर्षीय पुत्री को छोड़ गया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक मेडिकल व चिप्पड़ नशें का आदी होने के साथ गांव निवासी युनुस पर आरोप लगाया कि काफी समय से गांव में लोगों को मेडिकल नशे में धकेलने में लगा है। ज्ञात हो करीब दो माह पूर्व मेडिकल नशें से एक युवक की मौत हो गयी थी।
कोतवाल धौरहरा रविन्द्र सोनकर ने बताया कि ग्रामीण व परिजन उपरोक्त लगा रहे हैं शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर दोषियों पर कार्रवाई होगी।






_page-0001.jpg)
























Comments