*राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, बेहजम में भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव 2026 के अंतर्गत चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता संपन्न*

लखीमपुर खीरी , 174

लखीमपुर खीरी।
*संस्कृति-पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश, उ.प्र. सरकार एवं जिला प्रशासन लखीमपुर खीरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव 2026* के अंतर्गत राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बेहजम में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर उत्साह, रंगों और रचनात्मकता से सराबोर दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने भारत–नेपाल की सांस्कृतिक एकता, ऐतिहासिक संबंधों एवं पारस्परिक सद्भाव को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष करूणाकांत शुक्ला रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे तथा अतिथि के रूप में स्वतंत्र कलाकार संजीव गुप्ता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
विद्यालय के व्यवस्थापक उमेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आलोक कुमार सैनी, उप प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा, कला शिक्षक अभिषेक गुप्ता सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं  अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि करूणाकांत शुक्ला ने अपने संबोधन में भारत और नेपाल के मध्य ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि कला समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। अतिथि स्वतंत्र कलाकार संजीव गुप्ता ने विद्यार्थियों को चित्रकला की तकनीकों एवं रंग संयोजन की बारीकियों से अवगत कराया।
राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आलोक कुमार सैनी ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है और ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स एवं रंगोलियों में भारत–नेपाल मैत्री, सांस्कृतिक समन्वय, साझा परंपराएँ और ऐतिहासिक विरासत का सुंदर चित्रण देखने को मिला। विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का सफल संचालन व्यवस्थापक  उमेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में  उप प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा तथा कला शिक्षक  अभिषेक गुप्ता की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

Related Articles

Comments

Back to Top