शान्ति समिति की बैठक आयोजित
लखीमपुर खीरी Feb 26, 2026 at 06:09 PM , 134सिंगाही खीरी।
रंगों के पर्व होली व रमजान ईद के मद्देनज़र थाना सिंगाही परिसर में शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंस्पेक्टर मनीष कुमार सिंह ने सभी समुदायों से रंगों और मेल-मिलाप के इस पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने बताया थाना क्षेत्र में 64 जगह पर होलिका दहन होगा।सभी जगह पर पुलिस फोर्स उपलब्ध रहेगी।
इंस्पेक्टर मनीष कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान शराब का सेवन कर झगड़ा-फसाद करने, शांति भंग करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम, प्रभात शुक्ला, रामनरेश गुप्ता, शिवराज कनौजिया, केडी वर्मा सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया।






_page-0001.jpg)
























Comments