*बुजुर्ग को विश्वास में लेकर भतीजे ने जमीन को दानपत्र में लिखवाया*
लखीमपुर खीरी Feb 26, 2026 at 06:03 PM , 148*बुर्जुग दंपति पहुंचे कोर्ट की शरण में,कहा दवाई दिलाने के बहाने कागजों पर अंगूठा लगवाए,मुझे बाद में पता चला कि जमीन चली गई,पीड़ित दंपति ने एसपी से की शिकायत*
निघासन खीरी
एक बुजुर्ग को निघासन में डाक्टर को दिखाकर दवाई लेने के बहाने भतीजे ने सारी जमीन दानपात्र में दर्ज करवा ली।पीड़ित बुजुर्ग को जब इस बारे में पता चला तो वह अपनी पत्नी के साथ कोर्ट की शरण में पहुंचकर एसपी ख्याति गर्ग से न्याय की गुहार लगाई है।
रकेहटी के मजरा धवईपुरवा निवासी राधेश्याम 85 वर्षीय ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं है।पारिवारिक भतीजे सालिकराम ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद मुफ्त दवा दिलवाने के बहाने से सारी जमीन धोखाधड़ी से दानपत्र में लिखवा ली है।उसी जमीन पर 18जनवरी को सालिकराम उसी खड़ी फसल को काटकर कब्जा कर लिया।जब इस बात का विरोध किया तो उसने दानपत्र में जमीन लिखने की बात कबूली और धक्का देकर वहां से भगा दिया।पुस्तैनी जमीन को दानपत्र लिखवाने में विपक्षी सालिकराम के अलावा भी कई लोग शामिल है।हालांकि गुरुवार को बुजुर्ग राधेश्याम के साथ उनकी पत्नी निघासन सिविल कोर्ट पहुंची और एसपी ख्याति गर्ग से शिकायत करने के बाद कोर्ट में भी वाद दायर किया है।






_page-0001.jpg)
























Comments