बच्चों को बचाने में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी गेहूं की फसल बर्बाद

लखीमपुर खीरी , 219

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर-पलिया मार्ग बुधवार दोपहर करीब 02 बजे ईंटों से भरी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। यह घटना बसेगापुर चौराहे के पास हुई, जिससे पास के गेहूं के खेत में खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर ईंट भट्ठे से ईंटें लेकर बसेगापुर की ओर जा रहा था।
ट्रैक्टर चालक शाहिद के अनुसार, अचानक एक बच्चा सड़क पर सामने आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खाई में जा गिरा।
ट्रॉली में लदी सभी ईंटें पास के गेहूं के खेत में बिखर गईं, जिससे खड़ी फसल को भारी क्षति पहुंची है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। इस दुर्घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के संचालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top