खड़ंजा निर्माण में लगाई गई घटिया ईंट से ग्रामीणों में रोष ठेकेदार पर कार्रवाई और ईंट बदलने की मांग
लखीमपुर खीरी Feb 25, 2026 at 06:17 PM , 146निघासन खीरी।निघासन ब्लॉक स्थित धर्मापुर ग्राम पंचायत में खड़ंजा निर्माण में घटिया ईंटों का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ये ईंटें मामूली चोट लगने पर भूसे की तरह बिखर जाती हैं। इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है।
ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत के टॉपर फॉर्म में जमुना के खेत से रिंकू के घर तक लगभग 410 मीटर लंबे खड़ंजे का निर्माण किया जा रहा है। उनका कहना है कि निर्माण में लगाई जा रही ईंटें बेहद निम्न गुणवत्ता की हैं। ग्रामीणों ने इस मामले में निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने घटिया ईंटों को तुरंत हटाकर अच्छी गुणवत्ता वाली ईंटें लगाने की भी मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि यह कार्य क्षेत्र पंचायत निधि द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ खराब ईंटें आ गई थीं, जिन्हें हटवा दिया जाएगा। वहीं, निघासन के बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराने की बात कही है।






_page-0001.jpg)
























Comments