दो बसों की आमने-सामने टक्कर घायलों को भेजा गया अस्पताल

लखीमपुर खीरी , 176

धौरहरा खीरी। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के प्रसाद पुरवा गांव के पास सोमवार सुबह दो बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसा इतना भीषण था कि दोनों बसों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार एक निजी बस सुजौली चफरिया जनपद बहराइच से लखीमपुर आ रही थी,जबकि दूसरी निजी बस देहरादून से बहराइच जिले के बिछिया जा रही थी।सुबह के समय थाना क्षेत्र पढुवा के प्रसाद पुरवा गांव के पास दोनों बसें आमने-सामने टकरा गईं।हादसे में बस चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में साबान (40) मिथुन (30) निवासी कफारा,संतोष मौर्य (45) निवासी निघासन,अवधेश (40) निवासी सिंगाही,राजू (50) निवासी सेमरा बाजार तथा विजय गिरी (17) निवासी गोला शामिल हैं।सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।थाना प्रभारी विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि बस में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं,जिनमें पीआरडी जवान संतोष मौर्य की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया और यातायात को सुचारु कराया।हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top