छात्रों से भरी वैन और ट्रक की जोरदार टक्कर एक छात्र की मौत,घायलों का उपचार जारी

लखीमपुर खीरी , 135

धौरहरा खीरी। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में सोमवार अल सुबह करीब 7:10 बजे बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी वैन और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई,जबकि 15 अन्य छात्र-छात्राएं व चालक घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया।
जानकारी के अनुसार उमा देवी पब्लिक स्कूल रामपुर कोठिया के छात्र-छात्राएं वैन से सवार होकर गायत्री देवी इंटर कॉलेज रमियाबेहड़ में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे।वैन में चालक समेत कुल 17 लोग सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घना कोहरा छाया हुआ था।जिसकी वजह से धौरहरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक की रमियाबेहड़ स्थित गैस एजेंसी के पास अचानक वैन से भीषण टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा,लेकिन पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक को कब्जे में ले लिया।हालांकि चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे में चंचल (17) पुत्र दीवान निवासी बेलपुरवा वैन के स्टीयरिंग में फंस गया। सूचना मिलते ही पढ़ुआ थाना थानाध्यक्ष विवेक कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर 16 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही धौरहरा उपजिलाधिकारी शशिकांत मणि, निघासन उपजिलाधिकारी राजीव निगम,तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद रमियाबेहड़ चौराहे पर सन्नाटा पसर गया और क्षेत्र में गमगीन माहौल बना रहा।
घायलों में अंजली (18) निवासी गड़ोसा,शिवांश (17) पुत्र संदीप, निवासी गड़ोसा,शिवानी (18) निवासी कोठिया,तनु (18) पुत्र दिनेश,निवासी चमेली
संध्या (18) निवासी चमेली,
शोभित (19) पुत्र संतोष,निवासी राजापुर,चेतराम (20) पुत्र छोटकन, निवासी चमेली,विवेक (16) पुत्र राजेश,निवासी गड़ोसा,शिवांशी (17) पुत्री उत्तम,निवासी गड़ोसा,
नैंसी (16) पुत्र विनोद,निवासी चमेली,रितिका (17) पुत्री राममोहन, निवासी चमेली,श्रुति (16) पुत्री रंजीत,निवासी बेलपुरवा,
सोमवती (16) पुत्री श्रीकेशन, निवासी बेलपुरवा,समीर (18) पुत्र इसरार,निवासी चमेली,
पिंकी (17) पुत्री प्रमोद यादव, निवासी धनीराम पुरवा,नबी अहमद (30) पुत्र ताज खान, निवासी बड़ागांव (चालक)
मृतक:
चंचल (17) पुत्र दीवान,निवासी बेलपुरवा की हालत गंभीर बनी हुई है इस मामले में पढुवा पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई।

Related Articles

Comments

Back to Top