त्यौहार के दृष्टिगत हुई पैदल गश्त

लखीमपुर खीरी , 130

गोला गोकर्णनाथ खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी ख्याति गर्ग के आदेशानुसार सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक गोला अंबर सिंह एवं भारी पुलिस बल के साथ बड़ा चौराहा, मोहम्मदी रोड,सर्राफा मार्केट, विकास चौराहा,सब्जी मंडी,मिल रोड एवं अंबेडकर तिराहा शिवम चौराहा रेलवे स्टेशन रोडवेज बस अड्डा तक पैदल गस्त किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वाहनों को चेक किया गया।
इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि आगामी होलिकोत्सव के त्यौहार व रमजान के तहत सतर्कता बरती जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top