*कौड़ियां गांव में चोरों का धावा, 1 महीना बीत गया पर पुलिस अकार्यवाह!*

लखीमपुर खीरी , 190

पीड़ित मनोज मिश्रा नाराज, बोले 'उच्चाधिकारियों तक पहुंचेंगे' मझगई (लखीमपुर खीरी), 21 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मझगंई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंतर्गत धर्मापुर के कौड़ियां गांव में 14 जनवरी 2026 को मनोज मिश्रा के घर पर हुई सनसनी खेज चोरी ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नगदी और कीमती जेवरात लूट लिए, लेकिन एक महीना गुजरने के बावजूद पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी। पीड़ित मनोज मिश्रा का मझगंई पुलिस प्रशासन पर भरोसा पूरी तरह टूट चुका है।मनोज मिश्रा ने बताया, 14 जनवरी को चोरों ने मेरे घर पर धावा बोल दिया। दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए और अलमारियों से सारा कैश और सोने-चांदी के जेवर साफ कर दिए। हमने तुरंत मझगई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन आज एक महीना हो गया, न कोई सुराग मिला, न कोई गिरफ्तारी हुई। क्या पुलिस की जांच इतनी सुस्त है? अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हम जिला मजिस्ट्रेट और उच्चाधिकारियों तक अपनी फरियाद ले जाएंगे।"पुलिस की लापरवाही से गांव वासी आक्रोशित ,कौड़ियां गांव के ग्रामीणों का भी गुस्सा फूट पड़ा है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, "ऐसी चोरियां आम हो रही हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ कागजों पर केस दर्ज कर सो जाती है। मनोज भाई जैसे गरीब परिवार का क्या होगा? प्रशासन को जागना चाहिए वरना अपराधी बेलगाम हो जाएंगे। गांव में सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित को मझगंई थाना प्रभारी से संपर्क करने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच चल रही है, जल्द ही ब्रेकथ्रू की उम्मीद है।पीड़ित की गुहार: 'न्याय दो, नहीं तो आंदोलन'पीड़ित पक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे लखनऊ तक पैदल मार्च करेंगे। यह घटना जिले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। क्या प्रशासन इस 'जबरदस्त' चोरी का खुलासा कर पाएगा? ग्रामीण इलाकों में बढ़ती अपराध की यह घटना चिंता का विषय बनी हुई

Related Articles

Comments

Back to Top