पिंजरे में कैद हुआ मादा तेंदुआ
लखीमपुर खीरी Feb 20, 2026 at 05:45 PM , 142मनोज मिश्र
धौरहरा खीरी।
वन रेंज धौरहरा क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से आम जनता व किसानों के बीच में दहशत का पर्याय बना मादा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में राहत की लहर दौड़ गई।
धौरहरा वन रेंज चंदैयापुर क्षेत्र के गांव कंडौहा निवासी सालिकराम की आम की बाग में वन विभाग ने बीते दिनों पिंजरा लगाकर उसमें बकरी बांधी थी।शुक्रवार अलसुबह शिकार करने की नीयत से पहुंचे तेंदुए ने जैसे ही बकरी पर हमला करने का प्रयास किया,वह पिंजरे में कैद हो गया।
सुबह ग्रामीणों ने पिंजरे में तेंदुए को देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।इस संबंध में क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़े गए मादा तेंदुए का विभागीय चिकित्सको द्वारा मेडिकल चेकअप कराकर जगंल में सुरक्षित तरीके से ले जाकर छोड़ा जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष से वन क्षेत्र धौरहरा में तेंदुए की मौजूदगी के चलते क्षेत्र के कई गांवों में पशुओं पर हमले की घटनाएं सामने आई थीं।ग्रामीणों में भय का माहौल था और लोग शाम ढलते ही अपने अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो जाते थे।कुल मिलाकर तेंदुए के पकड़े जाने से कंडौहा,चंदैयापुर व आसपास के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है।






_page-0001.jpg)
























Comments