नमक मंडी में मोटरसाइकिल स्टैंड बनता जाम का कारण
लखीमपुर खीरी Feb 20, 2026 at 05:18 PM , 72लखीमपुर खीरी। शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल नमक मंडी सराफा बाजार इन दिनों भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है। बाजार में सड़क किनारे मोटरसाइकिलों का स्थायी स्टैंड बना दिया गया है, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि बाजार की सड़क पहले से ही संकरी है। ऊपर से दोनों ओर खड़ी मोटरसाइकिलों के कारण सड़क और भी संकुचित हो जाती है। नतीजतन दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। पैदल चलने वालों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को निकलने में काफी दिक्कत होती है।
लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर व्यवस्था सुधारने के लिए तैयार नहीं है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब संज्ञान लेता है।






_page-0001.jpg)
























Comments