*बसन्तकालीन गन्ना बुवाई अभियान के तहत गोला चीनी मिल ने निकाली किसान जागरूकता रैली*

लखीमपुर खीरी , 166

गोला गोकर्णनाथ (खीरी)
बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला गोकर्णनाथ द्वारा बसन्तकालीन गन्ना बुवाई को बढ़ावा देने हेतु किसान जागरूकता रैली चीनी मिल गेट से निकाली गई, रैली को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर ने फीता काटकर एवं  इकाई प्रमुख राकेश यादव,डिस्टिलरी हेड सहदेव त्यागी, वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना पी एस चतुर्वेदी,सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति गोला बलवंत चौधरी, इंजीनियरिंग हेड के के तिवारी, प्रोडक्शन हेड पी सी गुप्ता एवं आई टी हेड संदीप कटियार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली के सम्बंध में जानकारी देते हुए इकाई प्रमुख ने बताया कि यह रैली चीनी मिल परिक्षेत्र के सैकड़ो गांव से होकर गुजरेगी तथा किसानों को बसन्तकालीन गन्ना बुवाई एवं पेड़ी प्रबन्धन के सम्बन्ध में जागरूक करेगी उन्होंने यह भी बताया की रैली के साथ चीनी मिल प्रबन्धन एवं गन्ना विभाग के तमाम अधिकारी गण किसानों को उन्नतशील गन्ना प्रजातियों जैसे को० 0118, को० 15023,कोलख०14201,कोशा० 13235 एवं जलभराव वाले क्षेत्र में को० 98014,कोलख० 94184 की बुवाई करने के सम्बन्ध में जागरूक करेंगे। वरिष्ठ महाप्रबन्धक गन्ना ने किसानों से प्रतिबंधित एवं अनामित गन्ना प्रजातियां न बोने की अपील की। रैली में सहायक महाप्रबंधक गन्ना, प्रबन्धक सत्येन्द्र कुमार मिश्र, संजीव चौधरी,अपर प्रबन्धक गन्ना सुनील सिंह सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top