ओवर ब्रिज के नीचे डंप हो रहा कूड़ा लोगों की परेशानी का सबब
लखीमपुर खीरी Feb 19, 2026 at 06:50 PM , 140लखीमपुर खीरी। पीलीभीत बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौरहरा क्षेत्र के सिसैया में बने ओवरब्रिज के नीचे स्थानीय होटल संचालकों के द्वारा कूड़ा डंप किया जा रहा है। जिससे आसपास के अन्य दुकानदारों को व राहगीरों को परेशानी हो रही है।
जानकारी के अनुसार सिसैया ओवरब्रिज के नीचे दुकानदारों के द्वारा कूड़ा डंप करने का सिलसिला लंबे अरसे से चला आ रहा है जिससे संक्रमण फैलने व गंभीर बीमारियों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। होटल संचालकों की हरकत से आस-पास के अन्य दुकानदार व रहने वाले लोगों को साथ ही राहगीरों को कठिनाइयों को का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि इस बाबत जब कोई इन दुकानदारों को टोकता है तो यह सब झगड़ा करने पर भी आमादा हो जाते हैं। चंद क़दम की दूरी पुलिस पिकेट पर पुलिस की मौजूदगी भी रहती है और तमाम अधिकारी वहां से गुजरते हैं परन्तु शायद साहबो की भी नजर इस पर नहीं पड़ती है। बहरहाल हाइवे व नीचे से गुजरने वाले वाहनों से उड़ने वाला कूड़ा व उसकी दुर्गन्ध लोगों के लिए परेशानी का सबब है।






_page-0001.jpg)
























Comments