लखीमपुर खीरी में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता शिविर, पूर्व आयोजन में 115 लोगों की जांच व आयुष्मान कार्ड बनाकर लाभान्वित

लखीमपुर खीरी , 180

17 फरवरी 2026 लखीमपुर खीरी// राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधि सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष शिवकुमार सिंह के आदेशानुसार दिनांक 22-02 -2026 को आयोजित होने होने वाले मेगा/ बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन के पूर्व लघु विधिक साक्षरता शिविर लगाएं जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं इसके संबंध में आज दिनांक 17-2 -2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् फरधान खीरी में लघु शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सचिव के द्वारा बताया गया कि आज लघु शिविर में उपस्थित आम जनमानस के 58 लोगों के  आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी 115 लोगों के  62 ब्लड जांच  कराकर लाभान्वित किया गया है इसके साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह भी बताया गया कि जनपद के समस्त सरकारी विभागों द्वारा दिनांक 22- 2 -2026 को राजकीय प्रशिक्षण संस्थान राजापुर खीरी के ऑडिटोरियम परिसर के माध्यम से स्टॉल लगाकर लोगों को लाभान्वित एवं जागरूक किया जाएगा उक्त मेगा शिविर का उद्देश्य है कि जनपद के निर्धन वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, किसानों महिलाओं, श्रमिकों अनुसूचित जाति एवं आमजन मानस को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक करना तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है

Related Articles

Comments

Back to Top