प्रतिबंध के बावजूद लखीमपुर खीरी में धड़ल्ले से बिक रहा चाइनीज मांझा, वकील परमानंद वर्मा गंभीर रूप से घायल

लखीमपुर खीरी , 135

लखीमपुर खीरी

जहां उत्तर प्रदेश सरकार पतंग उड़ाने पर चाइनीज मांझे को प्रतिबंधित कर रखा है लेकिन फिर भी लोग आखिर कैसे कर रहे बिक्री। लखीमपुर शहर के काशी नगर स्थित बुलेट एजेंसी के पास वकील साहब परमानंद वर्मा कचहरी से प्रेक्टिश कर अपने घर वापस जाते समय चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए है। ऐसे कितने ही किस्से है जिनमें मांझे की चपेट में आने से काफी लोगों की जाने जा चुकी है फिर भी जिले में तैनात अधिकारियों के कानो पर जू तक नहीं रेंग रहा है। किसी भी मामले में सिर्फ फोटो शूट करवाने तक ही रह गया है अब जबकि धरातल पर जनता की समस्याओं का अंबार जस का तस बना हुआ है। आखिर कब लगेगी चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक जनता को इंतजार रहेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top