बी.पी.एस पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह

लखीमपुर खीरी , 149

लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान रोड पर स्थित बी. पी. एस. पब्लिक स्कूल  में कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए हर्षोल्लासपूर्ण किंतु भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह उनके इस विद्दयालय के शैक्षणिक सफर का समापन दर्शाता है, जिसमें समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्मृतियों, उपलब्धियों और विकास की कहानियों भरी हुई हैं। कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्दद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती प्रमोदिनी शुक्ला, एवं प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अवस्थी जी एवं विद्दयार्थीयों के स्वागत से हुआ तत्पश्चात स्कूल कैप्टन आकाश तथा वाइस कैप्टन अभिश्री मिश्रा ने केक काटा। इसके पश्चात कक्षा 11 के विद्दयार्थीयों द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रदर्शन, नृत्य, नाटक समूह गान प्रस्तुत किये गए | कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 12 के विद्दयार्थीयों द्वारा प्रस्तुत रैम्प वॉक रहा।

जिसमें अर्पित वर्मा को मिस्टर बी. पी. एस. एवं अभिश्री मिश्रा को मिस बी. पी. एस. चुना गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अवस्थी ने इस अवसर पर विद्दयार्थियों को दिये अपने संदेश में कहा, हमारी शुभकामनाएँ सदैव आपके साथ हैं। जहाँ भी जाएँ, अपने विद्यालय का नाम रोशन करें और एक सच्चे, संवेदनशील व जिम्मेदार नागरिक बनें। समारोह का समापन निरंतर संबंध बनाए रखने तथा उच्च शिक्षा व करियर हेतु शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Related Articles

Comments

Back to Top