दिनदहाड़े हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश, अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग
लखीमपुर खीरी Feb 13, 2026 at 02:15 PM , 152*लखीमपुर खीरी/निघासन*
निघासन सिविल बार एसोसिएशन ने रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता फारूख अहमद खां की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजीव निगम को सौंपा है।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने प्रदेश में लगातार हो रही अधिवक्ताओं पर हमलों की घटनाओं पर चिंता जताई और अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को तत्काल लागू करने की मांग की है।
बार एसोसिएशन ने मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, प्रदेश भर के अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने और न्यायालय परिसरों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
एसोसिएशन ने सरकार से जल्द कार्रवाई कर अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।






_page-0001.jpg)
























Comments