नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने कार को मारी टक्कर दो घायल

लखीमपुर खीरी , 117

लखीमपुर खीरी। भीरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। पलिया की ओर से गन्ना लदे दो ट्रॉलियों को लेकर दाऊदपुर क्रेशर जा रहे ट्रैक्टर और लखीमपुर से आ रही क्रेटा कार के बीच टक्कर हो गई। यह दुर्घटना बीबीपुर गन्ना सेंटर के पास हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था, जिसने हादसे को अंजाम दिया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक सतनाम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।क्रेटा कार चालक अवधराम पुत्र दूजई, जो एलआईसी कंपनी में कार्यरत हैं, को भी हल्की चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।ट्रैक्टर चालक सतनाम सिंह का इलाज जारी है। इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

Comments

Back to Top