इण्टरमीडिएट छात्र/छात्राओं का विदाई समारोह संपन्न
लखीमपुर खीरी Feb 12, 2026 at 06:40 PM , 116गोला गोकर्णनाथ खीरी। गुरुवार को स्थानीय विद्यालय विद्या कुॅवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कालेज के सभागार में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने इण्टर के विद्यार्थियों को विदाई दी ।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र का अनावरण, पुष्पार्चन एवं वंदना के साथ हुई । इसके पश्चात प्रांजली, पीहू, अंशिका जायसवाल, शीतल वर्मा, उत्कर्ष मिश्रा, अंश शुक्ला आदि छात्र/छात्राओ ने अपने भावों को व्यक्त कर छात्र/छात्राओं को नित्य नई ऊंचाइयों को छूने तथा अपनी उपलब्धि सांझा करने के लिये उत्साह वर्धन किया ।
विद्यालय की बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में बताया कि छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विद्यार्थी, अध्यापकों के कार्यों का विषय, अध्यापकों के विचारों का लक्ष्य और अध्यापकों के प्रयासों का प्रतिबिम्ब होते हैं। यह सत्य है कि, हमने आप सभी को शिक्षित किया है हालांकि, यह भी सत्य है कि, हमने भी आप सभी से बहुत कुछ सीखा है। बारह साल का यह लम्बा सफर था हालांकि, आप सभी की भविष्य में कुछ बेहतर करने की दृढ़ इच्छा के कारण यह समय बहुत जल्दी बीत गया।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कौशल किशोर मिश्रा ने परीक्षा केंद्र पर पहुँचने से पहले की सावधानियों, समय पर पहुचने एवं परीक्षा देते समय की जानकारियों पर प्रकाश डाला ।
विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने छात्र / छात्राओं को परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सुनियोजित अध्ययन, नियमित रिवीज़न, और लिखकर अभ्यास करने महत्व पर प्रकाश डाला तथा साथ ही यह भी बताया कि सार्थक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना भविष्य की सफलता की नींव है। कार्यक्रम के अंत में सूक्ष्म जलपान कर विद्यार्थी प्रसन्नता पूर्वक विदा हुए।






_page-0001.jpg)
























Comments