लखीमपुर: टीन शेड और दीवार गिरने से चार घायल, बुजुर्ग महिला अचेत अवस्था में अस्पताल रेफर

लखीमपुर खीरी , 154

लखीमपुर खीरी के थाना शारदानगर क्षेत्र के ग्राम लौखनिया में बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। दिनांक 11 फरवरी 2026 को प्रातः लगभग 6:15 बजे टीन शेड और दीवार गिरने से उसके नीचे सो रहे चार लोग घायल हो गए।
घायलों में छोटन (80 वर्ष) पुत्र गोकुल यादव, पिंकी (11 वर्ष) पुत्री दिनेश तथा बबली (9 वर्ष) पुत्री दिनेश शामिल हैं, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। वहीं कृष्णावती (75 वर्ष) पत्नी छोटन अचेत अवस्था में पाई गईं।
सभी घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Related Articles

Comments

Back to Top