श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन आज से

लखीमपुर खीरी , 173

पलिया कला लखीमपुर खीरी। 12 फरवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन पलिया नगर के मोहल्ला काकूपूरियां में यजमान आशीष अग्निहोत्री पुत्र स्वर्गीय उदित नारायण अग्निहोत्री मुन्ना दद्दा द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है।
 दिनांक 12 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे से कलश यात्रा प्रारंभ होगी एवं अपराहन 2:00 बजे से 4:00 बजे तक एवं सायं 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भागवताचार्य पंडित बृजेश पाठक जी (कन्नौज वाले महराज श्री) के मुखारविंदु से 18 फ़रवरी तक उपरोक्त समयानुसार नित्यप्रति अमृतमयी श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा की जाएगी। दिनांक 19 फरवरी 2026 को हवन पूजन के उपरांत श्रीमन  नारायण जी के भंडारे प्रसाद का वितरण किया जायेगा। 
 सभी श्रद्धालुजनों से आग्रह किया गया है कि श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में सपरिवार सम्मिलित होकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें एवं भंडारा प्रसाद ग्रहण करें।

Related Articles

Comments

Back to Top