किसानों को मुफ्त मिलेगा उड़द और मूंग का बीज, ऑनलाइन पोर्टल पर करानी होगी बुकिंग : सूर्य प्रताप सिंह
लखीमपुर खीरी Feb 06, 2026 at 06:35 PM , 132पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण कराने पर मिलेगा उर्द व मूंग का बीज
उर्द/ मूंग का निःशुल्क बीज प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य
लखीमपुर-खीरी। जिला कृषि अधिकारी लखीमपुर खीरी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में बसंतकालीन गन्ना खेती करने वाले कृषकों को गन्ने की फसल में उर्द/मूंग की अंतः फसली खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा निःशुल्क बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।इस योजना के अंतर्गत इच्छुक कृषक कृषि विभाग के पोर्टल “दर्शन-2” (https://agridarshan.up.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग की अंतिम तिथि 13 फ़रवरी निर्धारित की गई है।बीज वितरण पूर्णतः ऑनलाइन आवेदन के आधार पर अधिकतम 2 हेक्टेयर क्षेत्रफल हेतु किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से कृषकों का चयन किया जाएगा। चयनित कृषकों को विकास खंड स्तर पर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार से निःशुल्क बीज का वितरण किया जाएगा।
अतः जनपद के सभी पात्र एवं इच्छुक कृषकों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पोर्टल पर पंजीकरण कर योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें।
उर्द/मूंग की अंतः फसली खेती से जहां एक ओर कृषकों की अतिरिक्त आय में वृद्धि होगी, वहीं दूसरी ओर मृदा उर्वरता में सुधार एवं संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन को भी प्रोत्साहित करेंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments