छोटे बच्चों के साथ पीड़ित महिला बैठी धरने पर

लखीमपुर खीरी , 159

धौरहरा खीरी। करीब छः माह पूर्व सर्किल क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को पड़ोसी गांव के कुछ लोगों द्वारा अपहरण करने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई ईसानगर पुलिस ने की थी लेकिन लड़की बरामद न होने के चलते पीड़ित महिला अपने अपने बच्चों के साथ शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी धौरहरा कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाती रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धरना स्थल पर मौजूद महिला के मुताबिक सर्किल क्षेत्र के थाना ईसानगर के ग्राम स्वर्गलोक निवासी प्रेमा देवी पत्नी पुत्तीलाल गौतम ने बताया कि मेरी नाबालिग 13 वर्षीय पुत्री को बीती दिनांक 17.07.25 में प्रताप यादव अपने सहयोगियों सुदामा यादव,अमिरिका,अशोगी व पप्पू यादव ने अपहरण किया गया था।इस मामले में वादी मां प्रेमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 324/2025-धारा 137(2) 87 बी एन एस में दर्ज करते हुए नामजद आरोपी को जेल भेज दिया था। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे ईसानगर थाना प्रभारी निर्मल तिवारी ने बताया कि इस मामले में बरामदगी के लिए टीमें काफी समय से लगी है लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही।तो दूसरी तरफ पीडित महिला के मुताबिक तहरीर में नामजद अन्य लोगों की गिरफ्तारी, आरोपियों पर एससी एक्ट की कार्रवाई व मेरी बिना सहमति के तीन नाम विवेचना से हटाने के संबंध में अनिश्चितकालीन धरने पर चार छोटे छोटे बच्चों के साथ बैठीं है। ज्ञात हो कि इसी मामले में उपरोक्त महिला अपने परिजनों के साथ करीब दो माह पूर्व तहसील परिसर में सांकेतिक धरना कर चुकी हैं।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज था पुलिस की तलाश जारी है परंतु अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Comments

Back to Top