यूजीसी कानून यथावत रखने के लिए ओबीसी महासभा ने दिया ज्ञापन,

लखीमपुर खीरी , 130

गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर, ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव रामनिवास वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों समर्थकों ने यूजीसी कानून 2026 को यथावत रखने के लिए  एक ज्ञापन एसडीएम गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल को भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्रों के भेदभाव मुक्त सुरक्षित सम्मान जनक  कानून जारी किया है। जिसे रोकने के लिए भेदभावपूर्ण गतिविधियां संचालित करने वाले वर्ग के द्वारा अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। ओबीसी महासभा संगठन उक्त कानून का प्रबल समर्थक है। संगठन यूजीसी के एक्ट को यथावत रखते हुए लागू किए जाने की मांग करता है। अन्यथा की स्थिति में ओबीसी महासभा बृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य खूबचंद गौतम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यराम वर्मा लल्लन, बारिश अली,पूर्व वार अध्यक्ष लाल बिहारी वर्मा एड, महेश वर्मा एड, पंकज वर्मा एड, फूलचंद गौतम, विवेक गौतम, संत कुमार भारती, केके यादव , आशीष भार्गव, सचिन सिंह, वेद प्रकाश, संदीप वर्मा, रामकुमार एड, रंजीत कनौजिया एड,मनोज वर्मा आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top