विधायक के आश्वासन के बाद भी नहीं हटे अवैध मकान मोहब्बतपुर बना लोगों के लिए मुसीबतपुर
लखीमपुर खीरी Jan 31, 2026 at 11:30 AM , 149(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर के अंतर्गत मोहब्बतपुर में सैधरी पुराने पुल के पास कुछ परिवारों को अवैध तरीके से प्रधान शमी ने घर बनवा दिये थे। इसी जगह पर आए दिन खुराफाती तत्व अपना दिल बहला करके चले जाते हैं। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले शहर के एक दलित युवक को इसका विरोध करना भारी पड़ गया था उसको खींच करके मार दिया गया था हिंदू संगठनों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया परंतु प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया इस तमाम बवाल के बीच सदर विधायक योगेश वर्मा ने अवैध बने इन घरों को हटाने का जनता को आश्वासन दिया था और प्रशासन से मांग की थी कि पुराने पुल पर अवैध रूप से बनाए गए घर हटवाए जाएं परंतु प्रशासन ने अवैध बने इन घरों को नहीं हटाया। इसमें रहने वाले लोगों के कई कई मकान अन्य जगहों पर भी बने बताए जाते हैं यह लोग जब से यहां बसे हैं तब से अच्छे भले राहगीरों को निकलना मुश्किल है। इसका नवयुवकों पर भारी असर पड़ रहा है। प्रशासन ने पहले कहा था कि मैं पुराने पुल पर अवैध रूप से बनाए गए घरों को हटवा दूंगा लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक मकान नहीं हटाए गए यह लोग अपना पक्के पुल पर बने मकान में रहने वाले लोग हर आए दिन राहगीरों को छेड़ते रहते हैं जिससे कि सभ्य लोगों का प्रशासन से विश्वास हटता जा रहा है। बताया जाता है कि यह लोग अवैध तरीके से अपना आवास बनाकर शमी के संरक्षण में रह रहे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments