सभी वाहनों के प्रपत्र पूरे करा लें चीनी मिल - एआरटीओ

लखीमपुर खीरी , 207

(सुनील शर्मा)

लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा माह के तीसवें दिन एआरटीओ  प्रवर्तन लखीमपुर खीरी शांति भूषण पांडे के द्वारा सघन प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए ,थाना सिंगाही में दो ट्रक गन्ना परिवहन में संचालित अनफिट पाए जाने पर बंद किया गया। साथ ही श्री गुरु नानक सिख अकैडमी( स्कूल) तिकुनिया की बस जिसका परमिट फिटनेस टैक्स वैध न होने पर बंद किया गया ।इसके साथ ही तीन अन्य स्कूली वाहन भी बंद हुए। साथ ही साथ गन्ना परिवहन में संचालित वाहनों के मालिकों को सख्त निर्देश दिए गए कि गन्ना लदे हुए ट्रकों ऊंचाई किसी भी दशा में  13.2 फीट से अधिक ना हो। इसके साथ चीनी मिल संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि अपने सभी वाहनों के प्रपत्र पूर्ण करा लें।

Related Articles

Comments

Back to Top