आशाओं ने अपनी मांग पत्र का दिया सीएमओ को ज्ञापन
लखीमपुर खीरी Jan 30, 2026 at 05:30 PM , 161लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आवाहन पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत आज जिला मुख्यालय लखीमपुर में यूनियन की जिला अध्यक्ष राकिया बानो के नेतृत्व में सभी ब्लॉकों की आशाओं ने अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र प्रधानमंत्री को संबोधित जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार गुप्ता को दिया । जिसमें सैकड़ो की संख्या में आशाएं शामिल रहीं । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उनके मांग पत्र को पढ़ा , इनकी बातों को सुना और उन्होंने अपनी बात भी रखते हुए कहा कि आपकी जो यह मांगे हैं यह सरकार के स्तर की हैं । नीतिगत फैसलों के अंतर्गत यह हो पाएगा, इसलिए आपके मांग पत्र को राज्य सरकार को हम भेजेंगे । इससे पहले भी जो आप लोगों ने मांग पत्र दिए हैं मेरे द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए हैं।
आशाओं के द्वारा अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ठहरने के सवाल पर उनका कहना था कि हमने सभी स्वास्थ्य केन्द्रों के अधिक्षकों को कह दिया है कि आशाओं के रुकने की व्यवस्था कराई जाए ।उनका यह भी कहना था कि आपकी कोई भी समस्या है ,आप हमें कह सकती हैं, मिल सकती हैं ।आप हमारे परिवार की मुख्य कड़ी हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments