भ्रष्ट कोटेदार खा रहा गरीबों का राशन
लखीमपुर खीरी Jan 30, 2026 at 05:21 PM , 123(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक फूलबेहड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसौरा के कोटेदार गरीबों का राशन हर माह में डकार कर करोड़पति बनता जा रहा है। सरकारी जिम्मेदार अपना कमीशन लेकर के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालकर गरीबों का सत्यानाश करने पर उतारू हैं।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सिसौरा के कोटेदार रमाकांत हर कार्ड धारक को किलो 2 किलो राशन काम देते हैं तथा कई राशन कार्ड अपने पास रखे रहते हैं जब कोई इसका विरोध करता है तो कोटेदार उसे धमकी देकर कहता है कि हम तुम्हारा राशन कार्ड निरस्त करवा देंगे इस भ्रष्टाचार में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर भ्रष्ट कोटेदार को संरक्षण दे रहे हैं जिसके चलते गरीब बेचारे राशन पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं यह कोटेदार गरीबों का अंगूठा पहले लगवाता है बाद में राशन किलो 2 किलो कम करके देता है इस भ्रष्टाचार में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अपने खाने के लिए कोटेदार से हर माह राशन ले जाते हैं इसी तरीके से क्षेत्रीय इस्पेक्टर कोटेदार से बंधी रकम लेकर के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रहे हैं। गरीबों की सुनने वाला इस जिले में शायद कोई अधिकारी नहीं लगता है जिससे कोटेदार का इतना मनोबल बढ़ गया है कि गरीब कार्ड धारकों को अबे तबे कर बदतमीजी करते हुए बात करता है।






_page-0001.jpg)
























Comments