*लखीमपुर खीरी में 05 फरवरी को लगेगा दिव्यांगजन अधिकारों का मोबाइल कोर्ट*

लखीमपुर खीरी , 157

लखीमपुर खीरी, 30 जनवरी। दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जनपद में 5 फरवरी को मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। यह मोबाइल कोर्ट राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश द्वारा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 की मूल भावना के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है।

मोबाइल कोर्ट का आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक अटल सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में होगा। इसका मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती, पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही समाज में दिव्यांगजनों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करने और उनकी शिकायतों का स्थानीय स्तर पर शीघ्र निस्तारण करना भी इस पहल का लक्ष्य है।

मोबाइल कोर्ट के माध्यम से जनपद में निवास करने वाले दिव्यांगजनों की विभागीय समस्याओं को यथासंभव मौके पर ही सुनकर त्वरित समाधान कराया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय कुमार सागर ने दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।

Related Articles

Comments

Back to Top