एनसीसी के छात्रों के साथ सड़क सुरक्षा गोष्ठी *एआरटीओ ने बिना फिटनेस परमिट गन्ना वाहन किया निरुद्ध*
लखीमपुर खीरी Jan 29, 2026 at 06:55 PM , 121लखीमपुर खीरी । सड़क सुरक्षा माह के 29वें दिन परिवहन विभाग द्वारा धर्मसभा इण्टर कॉलेज में एनसीसी के छात्रों के साथ सड़क सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया तथा छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया की हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है तथा स्कूली छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए यह आश्वाशन लिया कि कभी सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का उल्लघन नही करेगें न किसी को करने देगें तथा अपने परिवार में किसी को भी बिना हेल्मेंट के वाहन चलाने नही देंगे।
उक्त के अतिरिक्त सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत एआरटीओ शान्ति भूषण पाण्डेय ने प्रवर्तन कार्यवाही भी की जिसमें उनके द्वारा ओवरलोड तथा ओवरहाइट गन्ना संचालन में बिना फिटनेस एवं परमिट के एक वाहन निरुद्ध किया एवं अन्य प्रपत्रो के फेल होने पर कुल 15 वाहनो के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी तथा 08 वाहनो को निरुद्ध किया गया। एआरटीओ पाण्डेय ने बताया कि ओवरलोड संचालित किये जाने वाले वाहन स्वामियो को बार बार चेताने के बाद भी वह नही मान रहे हैं ऐसे वाहन स्वामियों को चेताया कि अगर ऐसी पुनरावृत्ति होती है तो फिर वाहन निरुद्ध की कार्यवाही की जायेगी। उक्त के अतिरिक्त आमजनमानस को जागरुक करते हुए पैम्फलेट्स आदि का वितरण किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments