जांच में हुआ खुलासा, ग्राम सभा के काटे गए पेड़
लखीमपुर खीरी Jan 29, 2026 at 06:05 PM , 122सिंगाही खीरी। तहसील के ग्राम पंचायत बंगल्हा तकिया के ग्रामीणों ने प्रधान पर नियमो को दरकिनार रख ग्राम समाज की जमीन पर लगे पेड़ो को कटवाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायत की गई थी। जिसके बाद जांच को पहुंचे राजस्व व वन कर्मियों संयुक्त टीम की जांच में नौ पेड़ सेमल के काटे हुए पाए गए।
निघासन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंगल्हा तकिया निवासी ग्राम जगेसर ने मुख्यमंत्री को शिकायत की थी कि परिन्दखां पुरवा के पूरब की और राजस्व की जमीन पर लगे सेमल पेड़ खड़े हुए थे। जिनको ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आजाद के द्वारा चोरी छिपे बेच दिया गया है। जिसको लेकर राजस्व विभाग के लेखपाल
श्याम किशोर और वन विभाग के अखिलेश रावत ने जांच के दौरान बताया ग्राम पंचायत बंगल्हा तकिया के मजरा परिन्दखां पूर्व स्थित राजस्व की गाटा संख्या 2414 पर लगे सेमल के पेड़ काटे जाने की शिकायत मिली थी। मौके पर निरीक्षण करने पर नौ पेड़ कटे हुए पाए गए।
*ये है प्रक्रिया*
जबकि ग्राम पंचायत भूमि पर यदि पेड़ खड़े हुए हैं तो उनके बेचने के लिए पहले ग्राम पंचायत का प्रस्ताव होना चाहिए फिर तहसील से लेखपाल गिनती कर वन विभाग से मूल्यांकन हो इसके पश्चात् खुली बोली से निलामी होगी और बिक्री का पैसा गांव निधि जमा किया जाता है
इस संबंध में उपजिलाधिकारी राजीव निगम ने बताया कि जांच करने के लिए मौके पर राजस्व कर्मचारियों को भेजा गया था। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी






_page-0001.jpg)
























Comments