कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा सम्मेलन श्री वेदमाता गायत्री शक्तिपीठ शारदा नगर शारदा बैराज पर श्री राम चरित मानस के अखंड पाठ के साथ शुभारम्भ

लखीमपुर खीरी , 188

लखीमपुर खीरी । नवीन प्रयाग मेला नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा सम्मेलन श्री वेदमाता गायत्री शक्तिपीठ शारदा नगर शारदा बैराज पर श्री राम चरित मानस के अखंड पाठ के साथ शुभारम्भ किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए श्री वेदमाता गायत्री प्रचार समिति के संस्थापक अध्यक्ष यज्ञाचार्य पं राजेश दीक्षित ने बताया कि नवीन प्रयाग मेला नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का यह 49 वां वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके प्रथम दिवस में श्री राम चरित मानस के अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया है। अखंड पाठ का समापन 29 जनवरी को होगा। जिसके पश्चात भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी कलश शोभायात्रा में सैकड़ों पीत वस्त्र धारी माताऐं बहनें अपने सिर पर कलश रखकर शारदा नगर में बालाजी मंदिर तक जाएंगी जहां कलश पूजन के बाद मां शारदा नदी का पावन जल भरकर नौ कुण्डीय यज्ञशाला में स्थापित किए जाएंगे। तथा रात्रि में प्रज्ञा गीत संगीत व प्रवचन किया जाएगा।30 जनवरी को प्रातः आठ बजे से नौ कुण्डीय यज्ञशाला में देव पूजन के साथ गायत्री महायज्ञ संपन्न किया जाएगा जिसका समापन एक फरवरी माघी पूर्णिमा को महायज्ञ की महापूर्णाहुति व भंडारे के साथ समापन किया जाएगा। महायज्ञ में लखीमपुर खीरी के अतिरिक्त सीतापुर, पीलीभीत, व बहराइच के भी गायत्री परिवार के परिजन भाग लेते हैं। महायज्ञ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं परम पूज्य गुरुदेव पं श्री राम शर्मा आचार्य व परम वदनीया माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में संपन्न किया जा रहा है। महायज्ञ में आने वाले परिजनों के आवास एवं भोजन की निश्शुल्क व्यवस्था है।

Related Articles

Comments

Back to Top