होटल के गंदे पानी से लोग त्रस्त

लखीमपुर खीरी , 162

लखीमपुर/सुन्दरवल। थाना फूलबेहड़ के कस्बा सुंदरवल में सहकारी समिति के पास एक चाय की दुकान होटल है। चाय होटल वाला गंदा पानी किसान सेवा सहकारी समिति सुंदरवल व जिला सहकारी बैंक सुंदरवल के सामने बहता रहता है जिससे वहां आने जाने वाले किसानों व अन्य लोगों को गंदे पानी से गुजरना पड़ता है जब किसान आदि होटल वाले से कुछ कहते हैं तो तो चाय विक्रेता रियाज कहता है कि बैंक के लोगों को कोई दिक्कत नहीं है तो आप लोगों को दिक्कत क्यों है? आप लोगों को निकालना हो तो निकलिए मुझसे बकवास ना करो हर आए दिन किसान इस गंदे पानी में रपट कर गिर जाते हैं कई किसानों की खाद आदि सामग्री भी इस गंदे पानी में गिरकर खराब हो जाती है। लोगों की समस्या को संचालक तथा अध्यक्ष सुनने को तैयार नहीं है। समिति के सामने गंदा पानी बहाकर होटल वाला अपने को बाहुबली बन रहा है।  बताते हैं कि कुछ संचालक आदि इस होटल वाले की फ्री चाय पी करके अपने मुंह पर ताला लगाए हुए हैं। इस संबंध में दुकानदार होटल मालिक रियाज ने बताया कि हम पानी कहां बहाएं यह हमको सरकार बताए।

Related Articles

Comments

Back to Top