भारतीय वाहनों के नेपाल प्रवेश पर लगा प्रतिबंध समाप्त लोगों ने ली राहत की सांस

लखीमपुर खीरी , 230

(वीके त्रिपाठी)


पलियाकलां/धनगढ़ी-कैलाली/ लखीमपुर खीरी। जिले के भाजपा नेता रवि गुप्ता की पहल और नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष पुष्कर ओझा की मध्यस्थता से भारतीय वाहनों के नेपाल में प्रवेश को लेकर लगा प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है।
भारतीय वाहनों के 30 बार से अधिक नेपाल प्रवेश पर लगाई गई रोक को लेकर नेपाल के विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के साथ लंबी वार्ता हुई। इसके बाद नेपाल राष्ट्र के जिम्मेदार अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब भविष्य में भारतीय वाहनों के नेपाल प्रवेश में कोई बाधा नहीं होगी। 

     अब भारतीय वाहन बिना परेशानी नेपाल जा सकेंगे
व्यापारियों की सहमति के पश्चात नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ अध्यक्ष पुष्कर ओझा ने जिलाधिकारी से वार्ता कर स्पष्ट किया कि भारत–नेपाल भाईचारा बनाए रखने, पर्यटन और व्यापार को निर्बाध सुचारु रखने के उद्देश्य से अब प्राइवेट गाड़ियां, बाइक और अन्य भारतीय वाहन नेपाली सीमा में प्रवेश कर सकेंगे। किसी भी पर्यटक या व्यापारी को नेपाल में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी भारतीय नागरिक को नेपाल में किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो वह सीधे नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ अध्यक्ष पुष्कर ओझा से संपर्क कर सकता है। इस अवसर पर पुष्कर ओझा (अध्यक्ष, नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ), पदम विक्रम सिंह (अध्यक्ष, नट्टा सुदूर पश्चिम), समाजसेवी टेकराज जोशी नेपाल के वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं समाजसेवी मौजूद रहे। 


भारतीय वाहन स्वामियों ने जताया आभार 

वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक में राहत मिलने से प्रसन्न भारतीय वाहन स्वामियों और व्यापारियों ने भाजपा नेता रवि गुप्ता एवं नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ अध्यक्ष पुष्कर ओझा का सहृदय आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Comments

Back to Top