शाहजहांपुर में स्टेट ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप मे बी.एस. फिटनेस जिम के मोहम्मदी खिलाड़ियों का रहा दबदबा
लखीमपुर खीरी Jan 27, 2026 at 09:15 PM , 178मोहम्मदी खीरी शाहजहांपुर में आयोजित स्टेट ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में शाहजहांपुर सहित आसपास के कई जिलों से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।प्रतियोगिता के दौरान पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी ताकत,फिटनेस,अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को खूब प्रभावित किया।
प्रतियोगिता मोहम्मदी के बी.एस. फिटनेस जिम से जुड़े खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता पर अपना दबदबा बनाया।
0– se 52 कैटेगरी में आदित्य सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि फ़ैज़ अली ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
वहीं 60 se 70 किलोग्राम कैटेगरी में हर्षित राजपूत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
मास्टर कैटेगरी में वी एसo राकेश शर्मा और जलीस ख़ान ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत दर्ज की,जबकि सब-जूनियर कैटेगरी (90 se 100+ बॉडीवेट) में प्रख्यात मेहरोत्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की एवं अमरेंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में मोहम्मदी के खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।विशेष रूप से उल्लेखनीय यह रहा कि सभी विजेता खिलाड़ियों ने बी.एस. फिटनेस जिम के कोच शिवम कुमार के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त किया,जिसका परिणाम उनकी शानदार सफलता के रूप में सामने आया।
कार्यक्रम का संचालन बीएस फिटनेस जिम मोहम्मदी के विषभ मिश्रा द्वारा किया गया,जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित किया।






_page-0001.jpg)
























Comments