गोला क्षेत्र के कस्बे में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, देशभक्ति में डूबे लोग,
लखीमपुर खीरी Jan 27, 2026 at 09:05 PM , 115गोला गोकर्णनाथ खीरी। जिले में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के सभी सरकारी अर्द्ध सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत जश्न का माहौल देखने को मिला। गणतंत्र दिवस के मौके पर लोग पूरी तरह देशभक्ति में नजर आए।
गोला तहसील मे गोला की ऊप जिला अधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने तहसील प्रागण मे प्रातःकालीन पहुच कर तहसील प्रसासन के अन्य अधिकारियो के साथ ध्वजारोहण रोहण किया।इसके पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सानानियो के परिजनो को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व मिष्ठान देकर उनको सम्मानित किया। व सभी लोगो को मानव के कर्तब्यो के बारे मे बताकर अपने आस पास कोई निर्बल ,निर्धन, गरीव,भूखा,बीमार आदि कोई ब्यक्ति है तो उसकी मदद करे। इस अवसर पर तहसीलदार भीम सिंह सहित तमाम तहशील प्रसासन व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इसके साथ ही हैदराबाद थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने थाना परिसर मे लगे झंडे का ध्वजारोहण कर सभी पुलिस कर्मियो को श्रृध्धा ,समर्पण, त्याग,अनुशासन, आदि के तहत काम करने की सपध दिलाई, गोला तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर मे ग्राम प्रधान शहनाज व उनके पति शलीम अंसारी ने दोनो उच्च व प्राथमिक विद्यालय मे पहुचकर ध्वजारोहण रोहण कर बंदे मातरम व भारत माता के जयकारे लगाये।
ऐसे साथ ही कोटबारा राज के प्रधान सुशील वर्मा ने विद्यालय पहुच कर ध्वजारोहण किया इस अवसर पर बच्चो ने रंगा रग प्रोगामो का आयोजन किया।






_page-0001.jpg)
























Comments