श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ
लखीमपुर खीरी Jan 25, 2026 at 05:50 PM , 126लखीमपुर खीरी।एल आर पी चौराहे पर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर (एफ़सीआई गेट) के वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति, एलआरपी बाईपास, खीरी द्वारा संपन्न कराया जा रहा है।कथा का वाचन श्याम जी महाराज राधे सरकार श्रीधाम वृंदावन के श्रीमुख से किया जा रहा है। भक्तों को दिनांक 24 जनवरी से 30 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा।
समारोह के अंतर्गत 31 जनवरी (शुक्रवार) को प्रातः 9:00 बजे से हवन-पूजन,11:00 बजे से भंडारा,महाआरती, तथा दोपहर 2:00 बजे से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।सभी कार्यक्रम कथा स्थल मंदिर प्रांगण में संपन्न होंगे।श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस कथा वाचक श्री श्याम शरण महाराज ने भागवत महापुराण के महत्व एवं प्रभु श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। कथा श्रवण के दौरान श्रोतागण भक्ति-भाव में भावविभोर दिखाई दिए। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा एवं आरती का पुण्य लाभ प्राप्त किया।कथा में प्रमुख रूप से ज्ञान स्वरूप शुक्ला, इंद्रेश गुप्ता, गोपी, प्रभु प्रकाश अग्रवाल, डॉ. अजय पाण्डेय, जगदीश गुप्ता, वेद अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments