श्रद्धा सम्मान से मनाया नेताजी का जन्म दिवस

लखनऊ , 65

लखीमपुर खीरी। आजाद हिंद सरकार के सुप्रीम कमांडर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जन्म दिवस अखिल भारतीय सुभाष वादी जनता लखीमपुर ने नगर में श्रद्धा सम्मान से मनाया गया। सर्वप्रथम आजाद हिंद फौज का राष्ट्रीय ध्वज वरिष्ठ सुभाष वादी विद्यासागर ने संकटा देवी रोड स्थित चुना मंडी कार्यालय में प्रातः 10:30 बजे फहराया और समवेद स्वरों में राष्ट्रगान , शुभ सुखचैन की वर्षा बरसे। गाया तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ कार्यक्रम स्थल को बैनर पोस्टर से सजाया गया था। श्री वेद माता गायत्री प्रचार समिति के संस्थापक अध्यक्ष पंडित राजेश दीक्षित ने देशभक्ति के गीत सुनाए। नरेंद्र अग्रवाल, संजीव मिश्रा, विनोद जायसवाल, दीपक तिवारी, मुकेश सक्सेना, दिलीप कुमार, शिवपूजन सेन, रमाकांत तिवारी, शिवानी शर्मा, अमित रस्तोगी, मुनीश शुक्ला, आदि ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को सादर नमन किया और सलामी दी। युवा छात्र अमन हिंद एवं विद्यासागर वरिष्ठ सुभाष वादी ने नेताजी के अनछुए जीवन के प्रसंग के बारे में बताया। ऐसा खतरों का खिलाड़ी इस धरा पर कभी कभार अवतार लेता है। नेताजी का रास्ता ही देश का रास्ता है। राष्ट्रकवि पंडित वंशीधर शुक्ल का भी जन्मदिन मनाया गया और युवा देशभक्त क्रांतिकारी 19 वर्षीय हेमू कलानी को स्मृति दिवस पर याद किया गया। अमर शहीद हेमू कलानी ने अंग्रेज फौजी की जा रही ट्रेन को उड़ने का प्रयास किया था इसी जुर्म में अंग्रेजी शासन ने 21 जनवरी 1943 को पाकिस्तान के सक्खर जिले में फांसी दी गई थी।  कार्यक्रम का समापन जय हिंद के नारों के उद्घोष के साथ एवं भारत माता की जय के साथ किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top