नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन सम्मेलन, यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया प्रस्तुतिकरण
लखनऊ Jan 22, 2026 at 08:30 PM , 90लखनऊ।
भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन सम्मेलन (आई.आई.सी.डी.ई.एम.)–2026 का आयोजन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 21 से 23 जनवरी, 2026 तक आयोजित होगा। सम्मेलन में 42 निर्वाचन प्रबंधन निकायों, 27 देशों के राजदूतों एवं उच्चायुक्तों, 70 से अधिक राष्ट्रीय संस्थानों से आए विशेषज्ञों के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी तथा देशभर से 36 मुख्य निर्वाचन अधिकारी भाग ले रहे हैं।
सम्मेलन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने गुरुवार को श्री वहगन होवकिम्यान (मुख्य निर्वाचन आयुक्त, रिपब्लिक ऑफ आर्मेनिया) के साथ मिलकर निर्वाचन में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना विषय पर संयुक्त प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर प्रदेश के अकादमिक विशेषज्ञ प्रो. संजय गुप्ता, श्री अविनाश सिंह बिसेन तथा श्री शत्रुघन कर (एन.एल.एम.टी.) ने भी सहभागिता की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने संबोधन में शांतिपूर्ण, समावेशी और भरोसेमंद निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए सशक्त संस्थागत तंत्र, अंतर-एजेंसी समन्वय तथा तकनीक-आधारित उपायों की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।































Comments