सुजईकुंडा–पंडितपुरवा पुल का शिलान्यास क्षेत्र में खुशी की लहर
लखीमपुर खीरी Jan 22, 2026 at 07:25 PM , 188(मनोज मिश्र/आलोक मिश्र)
फोटो - हवन पूजन के साथ शिलान्यास करते विधायक विनोद शंकर अवस्थी
धौरहरा- खीरी। क्षेत्रवासियों का तीन दशक पुराना इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। बृहस्पतिवार को धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने हवन-पूजन के साथ सुजईकुंड़ा–पंडितपुरवा पुल के निर्माण का शिलान्यास किया। पुल निर्माण की शुरुआत होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
धौरहरा को जोड़ने वाला सुजईकुंड़ा मार्ग पुल के अभाव में बरसात के मौसम में पूरी तरह बाधित हो जाता था। इससे सुजईकुंड़ा, मंगरोली समेत करीब 40 गांवों के विद्यार्थियों, मरीजों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आवागमन ठप होने से लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था। पुल निर्माण की मांग को लेकर समय-समय पर आंदोलन भी हुए, लेकिन हर चुनाव में यह मुद्दा केवल वादों तक ही सिमट कर रह गया।
विधायक विनोद शंकर अवस्थी के प्रयास से आखिरकार पुल निर्माण को स्वीकृति मिली। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपी गई है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि पुल के निर्माण से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा और ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
पुल के बन जाने से पंडितपुरवा सहित आसपास के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र का संपर्क मार्ग सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए विधायक का आभार जताया। इस मौके पर गोपाल शंकर अवस्थी , अनिल गुप्ता, नंदकिशोर जायसवाल, राकेश चौरसिया, रवी मिश्रा ,पदुम अवस्थी, आनंद शुक्ला,एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments