सुन्दरकाण्ड ,दीपोत्सव, भजन-पूजन कर मनाया गया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव
लखीमपुर खीरी Jan 22, 2026 at 07:02 PM , 166(वीके त्रिपाठी/केके शुक्ला)
पलियाकलां/लखीमपुर। नगर के प्राचीन श्रीराम मंदिर परिसर मे अयोध्या स्थिति मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर का द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा उत्सव की वर्षगांठ रंगारंग समारोह आयोजित कर सुन्दर काण्ड पाठ,दीपोत्सव,भजन-पूजन कर इस अवसर पर जनपद चर्चित भजन गायक विनीत पांडेय और राहुल दीक्षित गुलरी पुरवा (निघासन)की जोड़ी ने उपस्थित जन-मानस को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। सुंदरकांड पाठ हनुमत समाज सेवा मंडल पलिया द्वारा रामचरितमानस के पंचम सपान
सुंदरकांड का पाठ बड़ी भव्यता और दिव्यत से किया गया इस दौरान नगर तथा क्षेत्र के सैकड़ो धर्मावलंबी महिला पुरुष तथा बालिकाएं मौजूद रहे।
प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ समारोह कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन श्री राम मंदिर ठाकुर द्वारा मंदिर तथा रामलीला कमेटी पलिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया, जिसमें नगर के सुंदरकांड पाठ हनुमत समाज सेवा मंडल तथा आचार्य वेद प्रकाश मिश्र"व्यास जी" का विशेष योगदान रहा। साथ ही वेद वेदांग संस्कृत गुरुकुल के एक दर्जन से अधिक छात्रों ने भजन तथा पूजन में विशेष योगदान दिया। साथ ही रामलीला बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं व बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के छात्रों ने सनातनिक धर्म-कर्म के उत्थान को लेकर तमाम रंगारंग धार्मिक भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम कर नगर वासियों का मन मोह लिया।
इस दौरान नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश भारतीय,रामलीला कमेटी के अध्यक्ष तेजपाल सिंह बिल्लू, मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रमेश गुप्ता, कृष्ण कुमार दिवाकर, "गोपी", ठाकुर महेंद्र सिंह, विशाल अवस्थी, पंडित मुन्नालाल मिश्र,रामू वर्मा,अश्विनी मिश्रा,श्री राम वर्मा,अंकुर वर्मा,रामचंद्र शुक्ल,सक्षम शुक्ला,आशा शुक्ला ,उमाशंकर मिश्र, निरंकार पसाद बरनवाल, विश्वकांत त्रिपाठी, रामसागर गांधी, कैलाशचंद्र गुप्ता, सहित वेद वेदांग संस्कृत गुरुकुल के एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं रामलीला बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे वृद्धजन तथा महिलाओं के बैठने का उचित प्रबंध श्रीराम लीला कमेटी पलिया कलां व राम मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments