बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मेधावी छात्राएं सम्मानित
लखीमपुर खीरी Jan 22, 2026 at 06:17 PM , 119नरेंद्र मिश्रा
मैगलगंज खीरी।विकासखंड पसगवां के बाईकुआँ न्याय पंचायत स्थित संविलियन विद्यालय खूंटीखुर्द में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मेधावी छात्राओं के सम्मान एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालयों की कक्षा 6, 7 एवं 8 की दो-दो मेधावी छात्राओं सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रत्येक विद्यालय से चयनित 6 मेधावी छात्राओं को टेबल (पुरस्कार) वितरित किए गए।
कार्यक्रम शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गन्ना समिति के चेयरमैन राजेंद्र कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी पसगवां ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ी और अनमोल धरोहर है, जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है। उन्होंने सभी मेधावी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
खंड विकास अधिकारी द्वारा छात्राओं से सामान्य ज्ञान से जुड़े कई प्रश्न पूछे गए, जिनका छात्राओं ने त्वरित एवं सटीक उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया गया। गन्ना डायरेक्टर अनिल राठौर ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकास अवस्थी, ग्राम सचिव विवेक सिन्हा, संकुल प्रभारी वेद प्रकाश शुक्ला, अभिषेक आनंद, विवेक गुप्ता, पंकज वर्मा, प्रदीप पांडे, सुनीत अग्निहोत्री, आरती गुप्ता, विजय विकास वर्मा, बाबूराम राठौर, धीरज, आत्माराम, विवेक यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके आत्मविश्वास को मजबूत करना रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments