डॉ हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न

लखीमपुर खीरी , 115

लखीमपुर खीरी।विद्या भारती विद्यालय डॉ. हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर, आवास-विकास,लखीमपुर- खीरी में  राष्ट्र निर्माण एवं मातृ शक्ति के जागरण हेतु सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं स्वागत कराते हुए कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती गरिमा मिश्रा ने कार्यक्रम की प्रस्ताविकी रखी। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव अध्यक्ष भारत विकास परिषद उपस्थित रहीं।प्रांतीय मुख्य वक्ता डॉ सुरचना (प्रवक्ता भगवान दीन आर्य कन्या महाविद्यालय) ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्रीमती दिव्या शर्मा ( प्रधानाचार्या जूनियर हाई स्कूल पहाड़ापुर)ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टि पर अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम में आचार्या श्रीमती वर्षा जी ने समूह गीत व बहिन वैष्णवी ने अभिनय गीत प्रस्तुत किया। भारतीय इतिहास की श्रेष्ठ नारियों जीजाबाई व मीराबाई का स्वरूप धारण करने वाली श्रीमती रुचि गुप्ता व अनुष्का गुप्ता ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से सभी को प्रेरणादाई संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी को अध्यक्षीय उद्बोधन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों एवं माताओं के प्रति आभार प्रदर्शन वरिष्ठ आचार्या श्रीमती मीना शुक्ला जी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं को संयोजिका श्रीमती गरिमा मिश्रा ने संकल्प कराया।कार्यक्रम का सफल एवं ओजस्वी संचालन आचार्या श्रीमती रश्मि वर्मा जी ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में अभिभावक माताएं, बहिनें व आचार्य- आचार्या उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top