प्री बोर्ड परीक्षा देने आए छात्र की बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज नरेंद्र मिश्रा

लखीमपुर खीरी , 76

मैगलगंज खीरी।सोमवार को कोतवाली मैगलगंज क्षेत्र अंतर्गत चौकी फत्तेपुर के ग्राम कल्लुआमोती स्थित राठौर मिशन बालिका इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा देने आए छात्र की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरोलिया गांव निवासी छात्र सुनील कुमार परीक्षा देने के लिए गांव के ही हरी शंकर पुत्र राधेश्याम की बाइक संख्या यूपी 31 बीएस 2774 मांगकर कॉलेज आया था। छात्र ने अपनी बाइक कॉलेज परिसर के बाहर खड़ी की थी। परीक्षा के दौरान अज्ञात चोरों ने बाइक पर हाथ साफ कर दिया।परीक्षा समाप्त होने के बाद जब छात्र बाहर आया तो बाइक मौके से गायब मिली। पीड़ित द्वारा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी फत्तेपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।बाइक स्वामी हरी शंकर के प्रार्थनापत्र के आधार पर कोतवाली मैगलगंज में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा शीघ्र ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top