सुल्तान गाजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया सम्मानित

लखीमपुर खीरी , 76

लखीमपुर खीरी।जनपद लखीमपुर खीरी के सामाजिक कार्यकर्ता एवं विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन के जिला अध्यक्ष सुल्तान गाजी को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर एम आर अंसारी के द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विश्व मानवा अधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सुल्तान गाजी जब से संस्था के जिला अध्यक्ष बने हैं। सबसे हुआ लगातार सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। और लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। संगठन को लगातार मजबूती प्रदान कर रहे हैं।  इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सईद बेग वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता साजिद मंसूरी जिला उपाध्यक्ष अब्दुल्लाह खान,  ब्लॉक अध्यक्ष पलिया प्रदीप राय, के अलावा अन्य सैकड़ों लोगों ने सुल्तान गाजी को सम्मानित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Related Articles

Comments

Back to Top