मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर जिले के ग्राम मांडियाई खुर्द में ओसियां विधायक श्री भैराराम सियोल के पिता स्व. चौधरी भगवानाराम जी सियोल एवं माता स्व. श्रीमती बगतु देवी जी की मूर्ति का अनावरण किया

राजस्थान , 29

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर जिले के ग्राम मांडियाई खुर्द में ओसियां विधायक श्री भैराराम सियोल के पिता स्व. चौधरी भगवानाराम जी सियोल एवं माता स्व. श्रीमती बगतु देवी जी की मूर्ति का अनावरण किया। इस उपलक्ष्य पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने ओसियां विधानसभा क्षेत्र में 416 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया और  "ओसियां विकास दर्शन" पुस्तिका का विमोचन किय।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित संतों का अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, पाली सांसद श्री पीपी चौधरी, राज्य सभा सांसद श्री राजेंद्र गहलोत, राज्य मंत्री श्री केके विश्नोई, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री जसवंत विश्नोई, ओसियां विधायक श्री भैराराम सियोल, फलोदी विधायक श्री पब्बाराम विश्नोई, सूरसागर विधायक श्री देवेंद्र जोशी, शेरगढ़ विधायक श्री बाबूसिंह राठौड़, बिलाड़ा विधायक श्री अर्जुन लाल गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top