नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया संबोधन

राजस्थान , 15

जयपुर। मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने बुधवार को Birla Auditorium में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी को देश की प्रगति का आधार बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के बिना विकसित समाज और समृद्ध राष्ट्र की कल्पना अधूरी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सिग्नेचर वॉल पर हस्ताक्षर कर महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर छात्राओं के साथ आत्मीयता से सेल्फी लेकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री Diya Kumari, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री Manju Baghmar, सांसद Manju Sharma सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं और युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top